हरेला पर्व (सत्र 2026–27)
नये सत्र का हरेला — समस्त स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आस-पास वृक्षारोपण।
शिक्षा का अधिकार • सर्व शिक्षा अभियान
चमोली के दूरस्थ गाँवों की बालिकाओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा — भोजन, आवास, चिकित्सा, भ्रमण एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित।

छात्रावास में रहने वाली प्रत्येक बालिका को शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की समस्त सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क दी जाती हैं।
कक्षा 6 से 12 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, पाठ्य-पुस्तकें एवं स्टेशनरी सहित।
सुरक्षित छात्रावास, स्वच्छ बिस्तर तथा भोजन माताओं द्वारा बना पौष्टिक भोजन।
निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से नियमित स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा व्यवस्था।
प्रति वर्ष प्रदेश के विभिन्न स्थलों का शैक्षिक भ्रमण — पुस्तकों में पढ़े स्थानों से रूबरू।
आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षकों द्वारा नियमित जूड़ो-कराटे प्रशिक्षण।
बुनाई, चदर पेंटिंग, मशरूम उत्पादन जैसे विशिष्ट कौशल — आत्मनिर्भरता की ओर।
खेल प्रतियोगिताएँ तथा स्वीकृत ओपन जिम — स्वस्थ तन, स्वस्थ मन।
बैंक व डाकघर की योजनाओं पर कार्यशालाएँ — बचत और योजनाओं की समझ।
नये सत्र का हरेला — समस्त स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आस-पास वृक्षारोपण।
पाताल भुवनेश्वर के दर्शन एवं के०जी०बी०वी० दशाईथल, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) का भ्रमण।
पंजाब नेशनल बैंक व डाकघर के कर्मचारियों द्वारा बचत खाता, अटल पेंशन, सुकन्या जैसी योजनाओं की जानकारी।
पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा, कौशल, कला और शैक्षिक भ्रमण।






छात्रावास में रहकर बालिकाओं का तन और मन दोनों का विकास हुआ — यही इस विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
“पहले हम अपनी मन की बात कहने में भी घबराती थीं। आज हम मंच पर भाषण देती हैं, जूड़ो-कराटे करती हैं और प्रथम श्रेणी से पास होती हैं।”
“बेटी को अपने से दूर भेजना आसान नहीं था। पर यहाँ की व्यवस्था और स्नेह देखकर लगता है, वह अपने ही घर में है।”
“बुनाई और मशरूम उत्पादन सीखकर अब मैं जानती हूँ कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हूँ।”
“जिन स्थलों और स्मारकों के बारे में किताबों में पढ़ा, शैक्षिक भ्रमण में उनसे सामने से रूबरू हुए।”
शिक्षा, भोजन, आवास, गणवेश, पुस्तकें, चिकित्सा — सब कुछ निःशुल्क। अपनी बेटी का भविष्य सँवारने के लिए आज ही सम्पर्क करें।
प्रवेश की जानकारीसब पढ़ें, सब बढ़ें