कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयनन्दानगर (घाट), जनपद — चमोली, उत्तराखण्ड

विद्यालय परिचय

स्थापना — 01 दिसम्बर 2005

कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शैक्षिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में विद्यालय से बाहर रह गई अपवंचित एवं बी०पी०एल० वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। वर्तमान में राज्य के 12 जनपदों में मॉडल–III के अनुसार 28 कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें निःशुल्क शिक्षा, भोजन, आवास, चिकित्सा, भ्रमण, व्यावसायिक प्रशिक्षण आदि की सुविधा दी जाती है। वर्तमान में विद्यालय नन्दानगर में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों की 150 छात्राएँ अध्ययनरत हैं।

पहाड़ी पर स्थित विद्यालय परिसर का विहंगम दृश्य
प्रधानाचार्या श्रीमती चन्द्रकला भारती

प्रधानाचार्या की कलम से

कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गई बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ कला, कौशल और आत्मविश्वास में भी आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने।

श्रीमती चन्द्रकला भारती

प्रधानाचार्या / वार्डन

विद्यालय की सफलता की कहानी

01 दिसम्बर 2005 को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय घाट/नन्दानगर, चमोली की नींव रखी गयी — प्रधानाध्यापिका श्रीमती धनवंती थपलियाल जी के अथक परिश्रम से। उस समय बालिकाओं को पढ़ाने के लिए कोई भी अभिभावक तैयार नहीं होते थे। तत्कालीन जिला समन्वयक श्री मदन मोहन जोशी और ब्लॉक समन्वयक श्री अनसूया प्रसाद गौड़ जी ने गाँव-गाँव जाकर बालिका शिक्षा का महत्व समझाया।

वर्ष 2009–10 से जुलाई 2017 तक प्रधानाध्यापिका/वार्डन श्रीमती सरला डिमरी जी ने छात्राओं के चहुँमुखी विकास हेतु अनेक प्रयत्न किये। एक फरवरी 2018 से वर्तमान तक प्रधानाचार्या/वार्डन श्रीमती चन्द्रकला भारती जी के नेतृत्व में छात्रावास उच्च श्रेणी की ओर अग्रसर है।

आज छात्रावास की छात्राएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होती हैं तथा जूड़ो-कराटे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल, क्विज़, कला और मेंहदी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर हैं। पठन-पाठन के साथ-साथ छात्राएँ बुनाई, टेडी बियर बनाना, मार्बल पेंटिंग, बैग बनाना जैसे अनेक कौशल सीखती हैं।

पंजीकृत छात्राओं की वृद्धि

23 छात्राओं (2005–06) से 150 छात्राओं (2025–26) तक का सफ़र

2005–06
23
2010–11
42
2015–16
50
2017–18
100
2018–19
112
2019–20
150
2023–24
150
2024–25
150
2025–26
150

कक्षावार नामांकन 2025–26

माह मार्च 2025–26 के नामांकन की स्थिति

कक्षाअ.जा. (SC)अ.ज.जा. (ST)अ.पि.व. (OBC)बी.पी.एल./सा.दिव्यांगअल्पसंख्यककुल
कक्षा 641061011
कक्षा 790160016
कक्षा 8800110019
योग (6–8)2111231046
कक्षा 92120100033
कक्षा 10133180025
कक्षा 111200120024
कक्षा 12130182022
योग (9–12)59523820104
कुल योग80636130150

दिव्यांग एवं अल्पसंख्यक उपरोक्त श्रेणियों में सम्मिलित हैं।

विद्यालय समितियाँ

छात्रावास प्रबन्धन समिति

इस समिति की वर्ष में कम से कम दो बैठकें अनिवार्य हैं।

  • अध्यक्षउपजिलाधिकारी, चमोली
  • उपाध्यक्षखण्ड शिक्षा अधिकारी, नन्दानगर
  • सचिवप्रधानाचार्या / वार्डन, के०जी०बी०वी०
  • सदस्यसमन्वयक बालिका शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय चमोली
  • सदस्यप्रभारी चिकित्सक, निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र
  • सदस्यदो अभिभावक (अनुसूचित जाति / जनजाति सहित)

छात्रावास क्रय समिति

छात्रावास हेतु क्रय के लिए यह समिति उत्तरदायी होगी।

  • अध्यक्षखण्ड शिक्षा अधिकारी, नन्दानगर
  • सचिवप्रधानाचार्या / वार्डन, के०जी०बी०वी०
  • सदस्यवित्त सेवा के नामित अधिकारी / कर्मचारी
  • सदस्यदो अभिभावक (एक अनुसूचित जाति / जनजाति से)