सुविधाएँ
छात्रावास में रहने वाली प्रत्येक बालिका को शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक की समस्त सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क दी जाती हैं।
निःशुल्क शिक्षा
कक्षा 6 से 12 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा, पाठ्य-पुस्तकें एवं स्टेशनरी सहित।
आवास एवं भोजन
सुरक्षित छात्रावास, स्वच्छ बिस्तर तथा भोजन माताओं द्वारा बना पौष्टिक भोजन।
चिकित्सा
निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से नियमित स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सा व्यवस्था।
शैक्षिक भ्रमण
प्रति वर्ष प्रदेश के विभिन्न स्थलों का शैक्षिक भ्रमण — पुस्तकों में पढ़े स्थानों से रूबरू।
जूड़ो-कराटे प्रशिक्षण
आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षकों द्वारा नियमित जूड़ो-कराटे प्रशिक्षण।
व्यावसायिक प्रशिक्षण
बुनाई, चदर पेंटिंग, मशरूम उत्पादन जैसे विशिष्ट कौशल — आत्मनिर्भरता की ओर।
खेल एवं ओपन जिम
खेल प्रतियोगिताएँ तथा स्वीकृत ओपन जिम — स्वस्थ तन, स्वस्थ मन।
वित्तीय साक्षरता
बैंक व डाकघर की योजनाओं पर कार्यशालाएँ — बचत और योजनाओं की समझ।
छात्राओं द्वारा सीखे गये कौशल
- दन बुनना
- स्वेटर, टोपी, मोजे, दस्ताने बुनना
- टेडी बियर बनाना
- मार्बल पेंटिंग
- चदर पेंटिंग
- मेजपोश व बैग बनाना
- वेस्ट मटीरियल से गुलदस्ते
- मशरूम उत्पादन